Submitted by Shanidham on 29 Aug, 2022
नई दिल्ली का सबसे बड़ा शनि मंदिर जो शनि शत्रु नही मित्र है Shree Shanidham जो असोला फतेहपुर बेरी स्थित श्री शनिधाम में शनि अमावस्या का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीप और धूप से शनिदेव की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शनि अमावस्या महोत्सव के लिए शनिधाम मंदिर परिसर को रोशनी से जगमग किया गया था। मंदिर को तिरंगे के थीम पर सजाया गया था। संतरी फूलों और हरे पत्तों के माध्यम से तिरंगे के रूप में पूरे परिसर को सजाया गया था। शुक्रवार मध्य रात्रि को दाती महाराज के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री शनिदेव की महाआरती की गई।
इस दौरान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में भक्तों ने तैलाभिषेक कर अपनी मनोकामना मांगी। दाती महाराज ने लोगों को शनि शत्रु नहीं, मित्र का संदेश दिया। उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति मां-बाप की सेवा और देश को प्रेम करता है, उस पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है।